Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछेड़खानी की शिकायत करने पर पिता की पिटाई

छेड़खानी की शिकायत करने पर पिता की पिटाई

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिक के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नाबालिक के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी 22जनवरी की शाम डेरी पर दूध देकर वापस घर लौट रही थी। उसकी बेटी के साथ रास्ते में कमालपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने छेड़खानी किया। इसकी शिकायत लेकर जब आरोपी के घर पहुंचे तो वहां पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। थाने में शिकायत करने पर कोई कारवाई ना होने पर सोमवार को पीड़ित अपने परिवार के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय बदलापुर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

  • मारपीट के मुकदमा से सम्बंधित एक वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हकारपुर गांव से पुलिस ने मारपीट के मुकदमा से सम्बंधित एक वारंटी अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानंद चौबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मारपीट के मुकदमा से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त बबलू पुत्र वंशराज निवासी हकारपुर थाना बदलापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...