जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत रामपुर गांव में किसानों की खड़ी फसल को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। जबकि सरकार का निर्देश है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधान को निर्देशित कर सभी छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गो-शाला तक पहुंचाये लेकिन ऐसा न होकर यह जीती जागती तस्वीर यह बयां कर रही है कि किसानों की फसल को रौंदकर छुट्टा पशु खा रहे हैं। एक तरफ किसान महंगा बीज, खाद पानी देकर गेंहू की बुवाई कर अपनी फसल को अच्छा देखना चाहता है लेकिन यह छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे है। रामपुर, नैपुरा, विझवार सारंग, सागर, हनुवाडीह, इटैली, पित्तूपुर आदि गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक है। गांव वालों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
― Advertisement ―
छुट्टा पशुओं से किसान हो रहे बर्बाद

Previous article
Next article


