जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 16 वर्षीय छात्र को अधमारे स्थिति में हाथ पैर बँधे हुए पाया, वह भी गोमती नदी पुल के नीचे। जानकारी के अनुसार सरौनी पूरब पट्टी निवासी आयुष पुत्र अशोक चौबे सुबह अपने विद्यालय पार्वती पब्लिक स्कूल के लिए निकला और विद्यालय नहीं पहुँचा। जब विद्यालय के प्रधानाचार्य ने घर पर फ़ोन करके पूछा के आयुष आज क्यों नहीं आया तो परिवार वाले अवाक रह गए, और परिवार ने बताया गया कि आयुष घर से सुबह ही तैयार होकर विद्यालय के लिए निकल गया है। परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी और काफ़ी खोजबीन की गई। इसी दौरान किसी ने केराकात पुलिस को सूचना दी कि केराकत गोमती नदी पुल के नीचे एक बच्चे का हाथ पैर बांधकर फेका गया है। तो मौक़े पर पुलिस के तरफ़ से लल्लन ख़ान और मिथलेश कुमार ने पहुँच कर देखा की बच्चे की सांसें चल रही हैं। पुलिस के पहुंचने तक क्षेत्रीय लोगों ने डर वश बच्चे के हाथ पैर भी नहीं खोलें थे। पुलिस ने परिवारीजन को सूचित करते हुए फ़ौरन बच्चे की रस्सियाँ खोल कर बच्चे को अपने साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए बच्चों को रेफर कर दिया। वहीं परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल शका था। पूछने पर पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द इसका पता लगा लिया जाएगा।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
छात्र को मारने के बाद हाथ पैर बाँध कर पुल के नीचे फेंका



