Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरछठ पर्व पर शोहदों को चेतावनी, एंटी रोमियो टीम का बाजार में...

छठ पर्व पर शोहदों को चेतावनी, एंटी रोमियो टीम का बाजार में भ्रमण

महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

केराकत। छठ पर्व के मौके पर नगर और आस-पास के बाजारों में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम ने रविवार को केराकत बाजार में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने बाजार क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को समझाया और छठ त्यौहार के दृष्टिगत शोहदों को चेतावनी कार्ड देकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। एंटी रोमियो टीम ने बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं और बच्चियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी। टीम ने कहा कि छठ पर्व पर किसी प्रकार की अशांति या उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एंटी रोमियो उप निरीक्षक बबन सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह, आशा तथा होमगार्ड जवान रामविलास यादव के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share Now...