Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeव्यापारचौथे दिन भी सोने-चांदी के रेट स्थिर

चौथे दिन भी सोने-चांदी के रेट स्थिर

मेरठ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उथल-पुथल के बीच प्रतिदिन सोने व चांदी के दाम में वृद्धि देखने को मिल रही थी, लेकिन इसको लेकर अब उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले चार दिन से सोने एवं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंगलवार को जब मेरठ सर्राफा बाजार खुला तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का रेट 61,100 रुपये, एवं चांदी के रेट 74,800 रुपये प्रति किलो रहे. ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जो लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर समय है.

मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे ही अन्य कैरेट के रेट भी उसी के आधार पर तय होते हैं. यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की रेट 56,008 रुपये, 18 कैरेट सोने के रेट 45,824 रुपये व 14 कैरेट सोने की कीमत 35,641 रुपये है. जिस तरह से चांदी के दाम आसमान छू रहे थे. एक सप्ताह में ही इसमें 2,200 रुपये की वृद्धि के साथ चांदी 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम को छूने जा रही थी, लेकिन उसमें भी गिरावट देखने को मिली थी. मंगलवार को मेरठ में चांदी का भाव 74,800 प्रति किलो है. बता दें कि, सोमवार व रविवार को भी मेरठ में चांदी का रेट 74,800 रुपया था. जबकि, शनिवार को यह 75,500 रुपये प्रति किलो था. शुक्रवार को इसकी कीमत 75,050 रुपये थी. वहीं, गुरुवार को चांदी के रेट 74,050 रुपये एवं बुधवार को 72,850 रुपये प्रति किलो थे.

Share Now...