Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरचौकियां धाम में शृगांर महोत्सव अभिनेताओं को जमावड़ा

चौकियां धाम में शृगांर महोत्सव अभिनेताओं को जमावड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में इस बार होने वाले श्रृंगार महोत्सव में भजन संध्या, भव्य झांकी, जागरण कार्यक्रम का आयोजन 24, 25 व 26 जनवरी को होगा। मां शीतला चौकियां धाम श्रृंगार महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक अमर जौहरी ने बताया कि इस बार होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में 25 जनवरी को वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य एवं हिन्दू युवा वाहिनी प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला का आगमन होगा, एवं 26 जनवरी को भोजपुरी के सुप्रसिद्ध स्टार कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद आजमगढ़ व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का आगमन 26 जनवरी को होगा। इसके साथ ही पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोकप्रिय गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के अलावा राहुल पाठक, भरत श्याम पंडा, रंजन दुबे, अनिकेत अकेला, राजेंद्र राज, गीतांजलि मौर्य, आनंद यादव अपनी प्रस्तुति देंगे, साथ ही आराध्या झांकी एवं अजय सावरा झांकी समूह के साथ भव्य राम विवाह की झांकी प्रस्तुत होगी। अयोध्या से पधारे संत समाज के गणमान्य संतों का आगमन भी हो रहा है।

Share Now...