Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरचौकियां धाम मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 9.66करोड़ रुपये स्वीकृत

चौकियां धाम मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 9.66करोड़ रुपये स्वीकृत

जौनपुर। जनपद में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रदेश सरकार ने माता शीतला चौकियां धाम मंदिर से जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 9.66करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 की धर्मार्थ योजनान्तर्गत दी गई है। बताया गया कि प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के तीन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है। इसमें जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 120ए के किमी 59 से चौकियां धाम मंदिर तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, चौकियां-आरा मार्ग के किमी-1 से चौकियां धाम मंदिर तक सड़क का चौड़ीकरण तथा जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 128ए के किमी 58 से श्री चौकियां धाम मंदिर तक मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। इन मार्गों के निर्माण से माता शीतला धाम चौकियां मंदिर क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।  इसी क्रम में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट भी की, और जौनपुर के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

Share Now...