जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत वांछित अभियुक्त सफिन अजीज पुत्र मकबूल निवासी पवरडीह थाना पवांरा व राममिलन पुत्र स्व. रामकिशुन निवासी पवांरा को शुक्रवार की सुबह नहर पुलिया से गिरफ्तार किया और दोनों के पास से धान कूटने की मशीन, पुल्ली व खोलने-जोड़ने का उपकरण बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोंनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
Previous article


