जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल व एक मोटर साइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम ने सोमवार के दिन कचगाँव रेलवे क्रासिंग के पास से दो शातिर चोर प्रियांशु यादव पुत्र स्व जयप्रकाश यादव निवासी मोहद्दीपुर थाना जफराबाद उम्र 19वर्ष व ऋषभ यादव पुत्र सत्येन्द्र यादव उर्फ गणेश यादव निवासी मोहद्दीपुर थाना जफराबाद उम्र 19वर्ष को चोरी के तीन मोबाईल व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर मामला पंजीकृत दोनों को न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
चोरी के तीन मोबाइल व एक मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Previous article
Next article


