Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचेकिंग के दौरान चोरी के ट्रक के साथ एक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान चोरी के ट्रक के साथ एक गिरफ्तार

  • अयोध्या स्थित एक ढ़ाबे से चोरी की गई थी ट्रक, ले जा रहे थे बेचने
  • तीन अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में रहे सफल, तलाश जारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की एक ट्रक के साथ एक अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बरामद की गई ट्रक अयोध्या के एक ढाबे से चोरी की गई थी। अभियुक्त उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके कार्यों को असफल कर दिया। तीन अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भा गने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत पुलिस को अब तक कई सफलताएं भी मिल चुकी हैं। उक्त थाना क्षेत्र के देवरामपुर में बुधवार की रात पुलिस द्वारा सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान करीब 08.10 बजे खुटहन की तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस की चेकिंग देख आ रही ट्रक कुछ दूर पहले ही रुकने लगी। पुलिस जैसे ही ट्रक की तरफ बढ़ने लगी तभी ट्रक में से तीन व्यक्ति उतरकर खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और ट्रक के पास पहुंच कर सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन तीन व्यक्ति दूरी और अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम नूरआलम पुत्र हबीब अहमद निवासी ग्राम पितईपुर थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़ बताया। तलाशी से एक मोबाइल, नकदी तथा ड्राइवरी लाइसेंस बरामद हुआ। भागे हुए व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो शाहरूख पुत्र अज्ञात निवासी जेल रोड, शहर से बाहर जिला प्रतापगढ़, जैनुल पुत्र अज्ञात निवासी परशुरामपुर थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़ तथा गुफरान पुत्र अज्ञात निवासी जेल रोड जिला प्रतापगढ़ बताया। आरोपी से ट्रक का कागजात तलब किया गया तो दिखाने में असमर्थ था। पूछने पर बताया कि यह ट्रक हम चारों लोग मिलकर प्रयागराज रोड जिला अयोध्या के एक ढाबे से चोरी किये हैं। जिसे बेचने के लिये ले जा रहे थे। जांच से पता चला कि उपरोक्त ट्रक थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या के मु.अ.सं-376/2025 धारा-303(2)बीएनएस की चोरी की घटना से सम्बन्धित है, जिसे कब्जे में लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. प्रशान्त पाण्डेय, हे.का.पुष्पेश पाण्डेय, पिकेश कुमार सिंह थाना बदलापुर शामिल रहे।

Share Now...