― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरचुनाव का बज गया बिगुल, विपक्ष ने नहीं खोला पत्ता

चुनाव का बज गया बिगुल, विपक्ष ने नहीं खोला पत्ता

प्रत्याशी को लेकर मंथन में जुटी बसपा व गठबंधन

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भी अभी तक प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में भाजपा ने ही प्रत्याशी घोषित किया है। गठबंधन और बसपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जौनपुर जिले में 2 संसदीय क्षेत्र और कुल 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र बादलपुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी और मुंगरा बादशाहपुर आते हैं। जहाँ 2011 के जनगणना के आधार पर जौनपुर की कुल आबादी 44 लाख से ज्यादा है, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। 2,220,465 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 2,273,739 है। जिले की साक्षरता दर भी राष्ट्रीय औसत के करीब है और यह 71.55 फीसदी है। जिसमें शिक्षित पुरुषों की संख्या 83.80 फीसदी और महिलाओं की संख्या 59.81 फीसदी है। अब सबकी निगाहें सभी दलों के प्रत्याशियों पर टिकी हुई है। इंडिया गठबंधन में जौनपुर-मछलीशहर लोकसभा सीट से अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। वहीं मछलीशहर से अभी तक भाजपा ने भी अपना पत्ता नहीं खोला है। बीएसपी ने भी अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस बार सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने ही सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि, आम तौर पर बीजेपी ऐसा नहीं करती है। ऐसे में दोनों लोकसभा सीट की जनता भी प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रही है। शनिवार को ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जौनपुर में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब गठबंध और बीएसपी के प्रत्याशियों की भी जल्द घोषणा हो सकती है। पूर्व के चुनाव की बात करें तो 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा ने भीजेपी को मात देते हुए उनके हाथों से यह सीट छीन ली थी। बसपा के श्याम सिंह यादव ने 5,21,128 वोटों से जीत हासिल की, जबकि बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा प्रताप सिंह 4,40,192 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस के देव व्रत मिश्र 27,185 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थें।

Share Now...