Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचुनाव को लेकर एक्सन मोड में सरपतहा पुलिस, चौबीस सौ हुए पाबंद

चुनाव को लेकर एक्सन मोड में सरपतहा पुलिस, चौबीस सौ हुए पाबंद

जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए सरपतहा पुलिस पूरे एक्सन में है। आशंका के आधार पर शान्ति भंग में पाबंद करने की कार्रवाई जोरों पर है। बुधवार रात तक 2400लोगों को शांति भंग के मामले में पाबंद करने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट में भी कार्रवाई करने की बात कही। इसी कड़ी में अवैध असलहा रखने वालों और अवैध शराब को भी लेकर कड़ी कार्रवाई करने का मामला संज्ञान में आया है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरपतहा पुलिस अभी से सुरक्षा के मद्देनजर काफी चुस्त दुरुस्त दिख रही है। सूचीबद्ध तरीके से क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर बुधवार तक 2400लोगों को 107/16 की कार्रवाई कर पाबंद किया जा चुका है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने बताया कि गैर जनपद से सटे थानावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कदम उठाते हुए अब तक 13लोगों को गुण्डा एक्ट के तहत निरूद्ध किया जा चुका है तथा 4लोगों का आपराधिक इतिहास खोला गया है। अवैध असलहे और अवैध शराब के बारे में उन्होंने 4अवैध असलहे बरामद करने और अवैध शराब को लेकर पांच मुकदमे दर्ज करने की बात साझा की। लाइसेंसी असलहे जमा कराने की दिशा में अभी तक 180लाइसेंस धारकों के असलहे जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वही असलहे नहीं जमा हो सके जो बाहर हैं। फिलहाल कुल मिलाकर सरपतहा पुलिस चुनाव को लेकर काफी एलर्ट मोड में है। इस तरह की कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मतदाता उत्सव की भांति निर्भीक होकर अपने मत का उपयोग करें। पुलिस चुनाव को लेकर काफी सतर्क है। गड़बड़ी पैदा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Share Now...