- लायन्स क्लब ने मनाया अपना 41वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट
जौनपुर। लायन्स क्लब ने अपना 41वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि मल्टिपल काउंसिल ट्रेज़रार/निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलबीर सिंह बग्गा व चार्टर सदस्यों ने केक काट कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने आये हुए लोगो का स्वागत करते हुए बताया कि आज चार्टर सदस्य व एमजेएफ सदस्यों के सम्मान के साथ ही विशेष रुप से अपने मंडल के दो पीडीजी को सर्वोच्च सम्मान अम्बेसडर ऑफ गुडविल से सम्मानित होने पर यहां अभिनंदन कर सम्मानित किया जा रहा है। संस्थापक/ चार्टर सदस्य अरूण त्रिपाठी व सुरेश चन्द्र गुप्ता को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायन्स इंटरनेशनल के सर्वोच्च सम्मान अम्बेसडर ऑफ गुडविल से सम्मानित होने पर, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मकुंद लाल टंडन व वीरेंद्र गोयल को अभिनंदन कर अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायन्स इन्टरनेशनल फाउन्डेशन से मेल्विन जोन्स फेलो एमजेएफ की उपाधी प्राप्त सदस्यों दिनेश टंडन, डॉ.क्षितिज शर्मा, डॉ.अजीत कपूर, सुरेश चन्द्र गुप्ता, गोपीचंद साहू, शत्रुध्न मौर्य, डॉ.वी.एस.उपाध्याय, सैय्यद मो.मुस्तफा, रामकुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, ज्योति कपूर, माया टण्डन, ममता उपाध्याय, आरपी सिंह, अमित पाण्डेय, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरी, संजय केडिया, अनिल वर्मा, अश्वनी बैंकर, डा मदन मोहन वर्मा, राजेश राज गुप्ता व संजय श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीरेंद्र गोयल ने कहा कि ये गर्व की बात है कि लायन्स क्लब जौनपुर मेन में कुल 51एमजेएफ सदस्य है, जिनमें डॉ.क्षितिज शर्मा 13बार व अशोक मौर्य दो बार पीएमजेएफ है। आगे उन्होंने बताया कि ये क्लब अपने उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत मण्डल का पहला माडल क्लब है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुधीर भल्ला, रिषी जायसवाल, पूजा त्रिपाठी, गीता गुप्ता, जूली गुप्ता, अजय आनंद, लखन श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, मदन गोपाल गुप्ता, सोना बैंकर, संगीता गुप्ता, परमजीत सिंह, कविता वर्मा, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, शैल मौर्य, गायत्री साहू, रविन्द्र कालरा, रेनू आनन्द, रविन्द्र कौर, सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य, सुभाषचंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।



