Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचार सौ आवास के उपभोक्ताओं को नहीं मिला छत

चार सौ आवास के उपभोक्ताओं को नहीं मिला छत

  • नहीं आयी तिसरी किस्त अधुरा पड़ा आवास

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के क्षेत्र में 2022-23 का प्रधानमंत्री आवास के चार सौ लोगो को छत नसीब नहीं हुआ जिसका कारण यह है कि अभी तक उनकी तिसरी किस्त नहीं आयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2022-23 में कुल 1121 आवास ब्लाक क्षेत्र के बावनो गांव में आया है। जिसमें 721 आवास पूर्ण हो गया है और चार सौ आवास का तिसरी किस्त अभी तक नहीं आयी है। तब तक 2023-24 की सूची मांगी जाने लगी। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि चार सौ आवास की तिसरी किस्त पैसे के अभाव और कुछ टेक्निकल खराबी के कारण पैसा नहीं आ पाया लेकिन अब पैसा आ चुका है।10से 15दिन के अन्दर बचे लोगो के खाते में पैसा चला जायेगा।

Share Now...