Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पुश्तैनी जमीन के लिये दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में एक भावुक करने वाला मामला सामने आया है जहां बुजुर्ग महिला सरला देवी अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर हक पाने...
Homeअपना जौनपुरचंद्रशेखर आजाद ने मीरगंज श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में की जनसभा

चंद्रशेखर आजाद ने मीरगंज श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में की जनसभा

  • बोले-‘बीरभानपुर की आवाज संसद में गूंजेगी, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सिकरारा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावणÓ ने बुधवार को मीरगंज के इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। दोपहर करीब 1:40बजे उनका काफिला मैदान में पहुंचा, जहां नीले झंडों के साथ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस सभा में 1 लाख से अधिक लोग जुटे, जिससे क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में हलचल देखी गई। मंच से चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। आजाद ने कहा कि युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें रोजगार देने के बजाय गुमराह कर रही है। उन्होंने शिक्षित युवाओं के अपमान को देश का अपमान बताया। प्रशासनिक व्यवस्था पर बोलते हुए आजाद ने पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर पुलिसकर्मियों का शोषण समाप्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जानवरों जैसा काम लेना बंद करने और उनकी ड्यूटी 8घण्टे निर्धारित करने का वादा किया। आजाद ने अपने संबोधन में ‘मनुवादÓ पर कड़ा प्रहार किया और समर्थकों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अब अपने हक और अधिकार को पहचान चुका है। रैली में बीरभानपुर मामले पर भी जोर दिया गया। आजाद ने इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की कि वह 9 मार्च से इस पूरे मामले को संसद में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। लाखों की भीड़ और उनके संवेदनशील बयानों को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Share Now...