Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचंद्रयान-3 की लैंडिंग पर झूम उठे विद्यार्थी

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर झूम उठे विद्यार्थी

  • भारत माता की जय, इसरो जिंदाबाद के नारे लगे

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार की शाम को चंद्रयान-3 की लैडिंग का सजीव प्रसारण विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने देखा। पूरी दुनिया की निगाहें जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर रही वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में भी उत्साह दिखा। चंद्रयान की लैंडिंग के बाद भारतमाता की जय वंदेमातरम के नारे से सभागार गूंज उठा। विश्वविद्यालय परिवार ने इसरो की तारीफ की। कहा कि इसरो के प्रभावशाली होने के कारण हमारी पहचान पूरे विश्व में बनी हुई है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के संबोधन के दौरान कहा, ‘ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।’इसके बाद खूब नारे लगे। पूरे देश में जश्न को देखते हुए विद्यार्थी भी उत्साहित हो गए। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, प्रो.रामनारायण, प्रो.देवराज सिंह, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.राजकुमार, डॉ.मनीष गुप्ता, डॉ.गिरधर मिश्र, डॉ.पुनीत धवन, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.मनोज पांडेय, डॉ.काजल, डॉ.धीरेंद्र चौधरी, डॉ.अनु त्यागी, डॉ.अवधेश मौय, डॉ.रामांशु सिंह, कृष्णा यादव, अनुपम समेत काफी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक थे।

Share Now...