Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचंडीगढ़ की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

चंडीगढ़ की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। यादवेश क्रिकेट मेला राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया। शनिवार का मुकाबला चंडीगढ़ और आयुष कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट कांधापुर के बीच में खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए। अभिषेक ने 35 और विशाल ने 40 रनों का योगदान दिया। अवनीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में 193 रनों का पीछा करने उतरी आयुष कॉलेज आफ मैनेजमेंट कांधापुर की टीम 155 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 58 रन बनाए और पासवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिए। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह फौजी द्वारा मुरली वाले हौसला फाउंडेशन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच के अंपायर मंगल यादव और मोहम्मद अनीस रहे। कमेंट्री दीपक यादव ने और स्कोरिंग नीतीश शार्दुल ने की।

Share Now...