जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कुंवरपुर-गंगापुर के ग्राम वासियों ने नाली की निकासी बन्द करने को लेकर आक्रोश जाहिर किया। इसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम से भी की गई लेकिन अभी तक मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कुंवरपुर-गंगापुर थाना पंवारा स्थित नन्हे लाल गौड़, लालजी गौड़, फौजदार गौड़, रामधनी गौड़, नागेंद्र गौड़ का कहना है कि गौड़ बस्ती के निवासियों के मकान में नले व बरसात का का गन्दा पानी निकलने हेतु रास्ते से सटा हुआ एक पक्की नाली का निर्माण निवर्तमान ग्राम प्रधान ने लगभग 20 वर्ष पहले सरकारी धन से कराया था। वहीं वर्तमान प्रधान ने उस खड़ंजा मार्ग पर नई इंटरलॉकिंग करवा दिया और उस पक्की नाली में सीमेंट पाइप डालकर जगह-जगह पक्का चैंबर भी बनवा दिया। जिससे पानी की निकासी आसानी से हो सके। इससे पुर्व तक वह चैंबर हमारे गौड़ बस्ती के लोगों के घर का पानी का निकासी होता रहा था परंतु हमारे गांव के ही ओमप्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय राजनारायण यादव और उनके परिवार के अन्य लोगों ने उस नाली के चेंबर को जबरन अवैध ढंग से सीमेंट बालू आदि डालकर बंद कर दिया। जिससे हम सभी बस्ती वालों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और उसकी वजह से रास्ते में काफी दिनों से जल जमाव बना हुआ है। जिसको लेकर उन लोगों 14 जनवरी को उपजिलाधिकारी मछलीशहर को प्रार्थना पत्र भी दिया है। वहीं वर्तमान प्रधान ने कहा कि हम किसी के आराजी में नाली नहीं बनवा सकते।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
घर के सामने गन्दे पानी के जमाव बढ़ रहा बिमारी का खतरा

Previous article
Next article


