जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में पीछे का रोशनदान तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। इसकी सूचना मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने थाने में दी। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त मकान में नगर के निवासी आदित्य कुमार देखभाल के लिए रहते हैं। बीते दिनों उनका स्कूटी से एक्सीडेंट होने के चलते वो अपने घर पर थे। मंगलवार की सुबह जब आदित्य ने आकर घर का दरवाजा खोला और देखा कि पीछे के रोशनदान का शीशा टूटा हुआ था। तत्पश्चात वो अन्य कमरों में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि आलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ी चांदी की पायल, दो अंगूठी, महंगे कपड़ों के साथ ही दो एलईडी टीवी चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। आदित्य ने बताया कि ये मकान चिकित्साधिकारी डा. डी. नाथ का है। वो इन दिनों उन्नाव में नौकरी कर रहे है। इसकी जानकारी देखभाल करने वाले आदित्य कुमार द्वारा पुलिस को लिखित रूप से दे दी गई है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
घर का रोशनदान तोड़कर लाखों की चोरी

Previous article
Next article


