Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

मुंगराबादशाहपुर। हौसला बुलंद चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख का जेवरात व 15हजार नगदी लेकर फरार हो गये। परिजनों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। थाना क्षेत्र के रामपुर भोड़ी गांव निवासी सुमन लाल शर्मा का दो कमरें का पक्का माकान है पत्नी शालिनी शर्मा परिजनों संग रहती है। रात में परिवार के लोग खाना खाकर दरवाजे में ताला लगाया और घर के बाहर सो गए। बीती रात चोर घर का विधुत कनेक्शन काट दिया और दरवाज़े का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दो कमरे के घर को खंगाल डाला और 15हजार नगदी समेत करीब दो लाख के जेवरात लेकर चले गए। परिजनों की जब तक आंख खुली तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।बक्से में रखे 15हजार नगदी समेत दो लाख के जेवरात गायब थे। आसपास के लोग इक_ा हो गए खेत में में जाकर देखा तो बक्से वहीं पर पड़े हुए थे। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर वापस लौट आई। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष विरेन्द्र यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, चोरी की घटना संदिग्ध है।

Share Now...