जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में शनिवार की सुबह प्रधान प्रतिनिधि फौजी व सुबास यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुए चकमाग& पर पहुंच विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताते हुए चकमार्ग के दोनों साइड भूस्वामियों पर कार्यवाही करने के लिए थाना दिवस में पत्रक सौप न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के दक्षिण दिशा में आरसीसी रोड से मेन पिच रोड़ तक जून माह के विगत वर्श में सरकारी धन में चकमाग& का निर्माण कराया गया था। आज की परिस्थिति की बात करे तो चकमार्ग के दोनो साइड गांव के भूस्वामी के द्वारा ट्रैक्टर चलवा कर चकमार्ग के दोनों तरफ की पटरियों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई है। जिसके चलते खेत की जोताई करने के लिए ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वही चकमार्ग के बीचों बीच बास की कोट लगाई गई है। जिसकी शिकायत कई बार की गई मगर आज तक शिकायत निस्तारण के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुबास यादव ने थाना संपूर्ण दिवस में पहुंच चकमार्ग से बास कोट हटवाते हुए चकमार्ग की स्थित पहले जैसे करवाने की कृपा करे ताकि जनहित में न्याय हो सके। इस अवसर पर सोतिराम, राममुरत राम, गणेश, रामजतन, उदयराज, इसलावती देवी, हिरावती, विजय कुमार, राधे, रमेश कुमार, दीना, लक्ष्मी नरायन के साथ भारी संख्या में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
ग्रामीणों का आरोप भूस्वामी ने चकमार्ग को काटकर किया क्षतिग्रस्त



