जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोतवालपुर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के जीपीडीपी की कार्य योजना बनाने हेतु ग्राम पंचायत की खुली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आवश्यक विन्दुओं पर ग्रामीणों के समक्ष चर्चा की गई। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोतवालपुर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के जीपीडीपी की बैठक ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन सेक्रेटरी उमेश सोनकर द्वारा किया गया। बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बारे में सेक्रेटरी उमेश सोनकर द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई एवं साथ-साथ यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायतों में 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे माह संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांव की साफ-सफाई हेतु रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों द्वारा गांव में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ यह भी बताया गया कि सभी ग्रामवासी अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने दें एवं अपने घरों की साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करें। गंदा पानी इकट्ठा न होने दें एवं घर में जहां भी पानी इकट्ठा होता हो जैसे कूलर और गड्ढे इत्यादि में पानी रुकता हो उसको सप्ताह में एक बार विशेष रूप से साफ सफाई करते रहें। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव, सेक्रेटरी उमेश सोनकर व ग्राम पंचायत के सभी सदस्यगण, प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, ग्राम पंचायत से संबंधित सभी कर्मचारी एवं पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सफाई कर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
ग्राम पंचायत कोतवालपुर में वित्तीय वर्ष की जीपीडीपी बैठक आयोजित



