जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर कृषि भवन स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों की पूजा की और उन्हें गुड़ भी खिलाया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ठंड को देखते हुए अभी से ही गोवंशो के लिए बचाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गौशाला का निरीक्षण करें और बीमार पशुओं का इलाज करें, किसी भी गोवंश की मृत्यु इलाज के अभाव में न होने पाए। गौशालाओं में गोवंशों के लिए हरे चारे, भूसा, चोकर आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहे। इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.परमहंस राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”
'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...
गोवर्धन पूजा के दिन डीएम ने गौशाला का निरीक्षण



