मुंगराबादशाहपुर। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। सोमवार को कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने हाथों में एलपीजी सिलेंडर का चित्र और सिलेंडर लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया। रेखा सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यालय से पर्ची जारी हो रही है और सिर्फ करीबियों को सिलेंडर मिल रहा है, जबकि शादी-विवाह, भंडारे और रमजान के मौके पर आम लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा। जिला प्रशासन कह रहा है कि गैस की कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हकीकत में उपभोक्ता घंटों लाइनों में लगकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर पर हाल में 60 रुपये की बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के बजट पर बोझ बढ़ा है। महिलाओं और गृहस्थी का खर्च प्रभावित हुआ है। व्यावसायिक सिलेंडर पहले ही 115 रुपये महँगा हो चुका है और उसकी आपूर्ति भी बाधित है, जिससे कालाबाजारी बढ़ रही है।रेखा सिंह ने खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को ज्ञापन देकर मांग की कि बढ़े दाम तत्काल वापस लिए जाएँ। चेतावनी दी कि यदि राहत नहीं मिली तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अमित सिंह, सूर्यवंशी, शिवानंद तिवारी, लक्ष्मण सिंह, योगेश तिवारी सहित सुनीता, लालती देवी, गुड्डू देवी, रेखा देवी, कुसुम देवी, सुशीला, आरती, सुजाता व कंचन समेत सैकड़ों महिलाएँ मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित
जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी...
गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Previous article


