Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरगैंगेस्टर का आरोपी असलहे संग गिरफ्तार

गैंगेस्टर का आरोपी असलहे संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी शुक्रवार को सरपतहां पुलिस द्वारा असलहे व कारतूस के संग गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र का बरबसपुर गांव निवासी शिवशंकर यादव पुत्र राम प्यारे यादव शुक्रवार को एक अदद कारतूस और असलहे के संग उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द व हमराहियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जांच पड़ताल में वह जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी निकला। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त का चालान आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान हेड कान्सटेबल द्वय धर्मेन्द्र गिरि और मुकेश यादव मौजूद रहे।

Share Now...