Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरगूंजा सस्वर सुंदरकांड, 15 टोलियों में चार का अंतिम चरण के लिए...

गूंजा सस्वर सुंदरकांड, 15 टोलियों में चार का अंतिम चरण के लिए चयन

जौनपुर। मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में प्रत्येक प्रदोष तिथि को आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में इस बार भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में कुल 15टोलियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश शुक्ल एवं सतीश कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजक समिति के सदस्य सुधाकर शुक्ल, अरुण कुमार उपाध्याय, कपिल मिश्र, अरविंद शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय एवं संतोष शुक्ल (ढोलन) द्वारा बंद लिफाफे खोलकर अंकों का मूल्यांकन किया गया।

भक्तजनों के औसत अंकों एवं तीनों निर्णायकों के अंकों को जोड़कर चार टोलियों का अंतिम चरण के लिए चयन किया गया। चयनित टोलियां 5 फरवरी को श्वेता-प्रियांशी रामचरित मानस ग्रुप मालिकानपुर, 6फरवरी को निर्मल मानस ग्रुप औरैला मड़ियाहूं, 7फरवरी को जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर तथा 8फरवरी को सत्संग मानस समिति जोगियापुर जौनपुर स्थापना अनुष्ठानों में पुन: अपनी प्रस्तुति देंगी। दर्शकों और निर्णायक मंडल के अंकों के आधार पर 9 फरवरी को विजेता टोलियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी टोलियों ने सनातन वेश-भूषा में लोकगीत की धुन पर सुंदरकांड का अत्यंत भावपूर्ण और उत्कृष्ट पाठ प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ के दौरान प्रयुक्त संपूट  ‘लिंग थापि बिधिवत करि पूजा। सिव समान प्रिय मोहि न दूजा॥‘ अब क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और मंत्र बन चुका है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि 9 फरवरी को स्थापना उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण एवं भंडारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।

Share Now...