- 5 कुंडिया गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सोमवार को पावन पर्व चैत्र नवरात्रि महोत्सव से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें नशा मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि प्रमुख विषयों पर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। बताते चलें कि चैत्र नवरात्रि पर्व और नव वर्ष प्रतिपदा, 5 कुंडिया गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन आयोजन गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित किया गया है। जिसको लेकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गायत्री शक्तिपीठ द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पीताम्बरी वस्त्र धारण किए सर पर कलश लेकर निकले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा स्टेशन रोड से चलकर मेन तिराहा से नगर भ्रमण करते हुए पुनः यथास्थान पर पहुंच समाप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालु गायत्री मंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे तो बच्चे नशा मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हम बदलेंगे युग बदलेगा, भेदभाव रहित समाज आदि प्रमुख विषयों पर लिखे पक्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए चल थे जिससे समाज देश में बदलाव हो सके। इस दौरान सैकड़ों संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल थे। सिर पर महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने बताया कि नौ दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा शाम छः बजे से रात नौ बजे तक चलेगा और इस अवसर पर सुबह विभिन्न संस्कार निशुल्क किया जाएगा। गायत्री मंत्र का जाप करने से किसी भी व्यक्ति को तत्काल विपत्ति से मुक्ति मिल जाती है। सभी मंत्रों का महामंत्र गायत्री मंत्र है। गायत्री मंत्र के जाप से हमारे मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गायत्री मंत्र के जाप से मन व मस्तिष्क शांत हो जाता है। इसके जाप से हृदय मजबूत होता है। इस अवसर पर मंदिर परिवार सहित सैकड़ों संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।