Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगांधीनगर सम्मेलन में होगा लाखों शिक्षकों का जमावड़ा - उमाशंकर सिंह

गांधीनगर सम्मेलन में होगा लाखों शिक्षकों का जमावड़ा – उमाशंकर सिंह

  • सतीश पाठक ब्लाक अध्यक्ष व रामकृपाल यादव चुने गए मंत्री

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह की उपस्थिति में ब्लाक के भव्य त्रैवार्षिक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से सतीश पाठक को ब्लाक अध्यक्ष और रामकृपाल यादव को ब्लाक मंत्री चुना गया। इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन में उपस्थित भारी संख्या में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय मंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन इस बार 11 से 13 मई तक गुजरात के गांधी नगर में आयोजित किया गया है जिसमें देश के लाखों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विभाग द्वारा 8 मई से 16 मई तक अवकाश भी मिलेगा। सम्मेलन में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि विनय सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ न सिर्फ शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता है बल्कि बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए भी निरंतर प्रयास करता रहता है। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने नवनिर्वाचित कार्य समिति को शपथ ग्रहण करवाते हुए कहा कि विगत की भांति ही आगामी संघर्षो में भी जनपद की भागीदारी चढ़ बढ़कर रहेगी तथा 11 मई से लेकर 13 मई तक गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्मेलन में जनपद से पांच सौ से अधिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन के समापन से पूर्व ब्लाक से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक राजकुमार पाठक एवं आयशा सुल्ताना को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश खटवानी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, अतुल प्रताप सिंह, जिला मंत्री पूमा मनीष सोमवंशी, रामसिंह राव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिंह, ममता गुप्ता सहित बड़ी संख्या ब्लाक के शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहे।

Share Now...