जौनपुर धारा,वाराणसी। संदहां से रेवासा चंदौली तक रिंग रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। गंगा पुल पर एक लेन का काम अभी पूरा होना बाकी है, जबकि दूसरी लेन से आवागमन शुरू हो चुका है। दूसरी लेन को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। यानी जनवरी 2026 से दोनों लेन से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इधर, छह महीनों तक भारी वाहन यहां से नहीं गुजर सकेंगे। दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन रहेगा। गंगा पुल पर यातायात जरूर शुरू हो गया है, लेकिन वाहन सवारों को अभी भी संभलकर चलने की जरूरत है। जिस लेन को शुरू किया गया है उसके डिवाइडर पर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। इसी तरह गंगा पुल पर बाहर की तरफ रेलिंग निर्माण का काम भी अभी चल रहा है। इस काम को पूरा होने में एक पखवाड़ा तक लग सकता है। वहीं दूसरी लेन पर अभी गर्डर रखने से लेकर सड़क पर तारकोल का काम होना बाकी है। एनएचआई के पीडी ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण हिस्सा प्रभावित न हो इसीलिए भारी वाहनों को रोका गया है। रिंग रोड का पहला फेज और दूसरे फेज का पहला पैकेज पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। दूसरा फेज का दूसरा पैकेज तक 27किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका था।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
गंगा पुल के दोनों लेन पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Previous article
Next article


