Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशखेल के मैदान के लिए नगर अध्यक्षा फुलवंती गोड़ को सौंपा ज्ञापन

खेल के मैदान के लिए नगर अध्यक्षा फुलवंती गोड़ को सौंपा ज्ञापन

नगर अध्यक्षा ने जल्द समस्या के समाधान का दिया भरोसा

जौनपुर धारा,सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाजार के युवाओं ने सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती गोंड़ को खेल के मैदान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। सोमवार को दर्जनों बच्चे और युवा एक ज्ञापन लेकर नगर अध्यक्षा के आवास पर पहुंचे,जिसमें उन्होंने अपने नगर में खेल का मैदान बनवाने की मांग की।

ज्ञापन लेकर पहुंचे युवाओं को अपने आवास पर देखकर सबसे पहले नगर अध्यक्षा ने युवाओं को बैठाकर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। बच्चों ने मासूमियत भरी आवाज़ में बताया कि गली-मोहल्लों में खेलते समय कई बार दुर्घटनाएँ हो जाती हैं, जिससे डर लगता है। उन्होंने बताया कि खेल के मैदान के अभाव में अधिकतर समय बच्चे या तो मोबाइल चलाते हैं अथवा नशे की दल-दल में फंसते जा रहे हैं। नगर अध्यक्षा ने बच्चों में खेल के प्रति जोश और प्रतिभा देखकर उन्होने आश्वासन देते हुए कहा कि, डाला में खेल का मैदान अत्यंत ही जरूरी है तथा यहां के बच्चों में वह प्रतिभा भी हैं। मैं स्वयं चाहती हूँ कि डाला में एक खेल का मैदान हो जिसमें हमारी युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़े। मैं जल्द ही इस समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान करने के लिए पूरी कोशिश करूँगी। इस मौके पर अनमोल, आशीफ, आयुष, निर्मल कुमार, शहबाज़ हुसैन, प्रदीप, अनिरूद्ध, विनय कुमार, विकास आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...