खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच पर बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ समाज में भाईचारा और एकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मैच मेजबान खालसापट्टी और जमालुद्दीनपुर के बीच खेला गया। खालसापट्टी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 125 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जमालुद्दीनपुर की टीम 6 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मेजबान टीम ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला पोटरिया और समोधपुर के बीच हुआ। समोधपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 76 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पोटरिया की टीम 69 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में पहले दिन कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को नई रेंजर साइकिल, उपविजेता को फर्राटा फैन तथा मैन ऑफ द सीरीज को आकर्षक कलर टीवी दिया जाएगा। मैच के निर्णायक मोहम्मद हबीबुल्लाह और कमेंट्री मोहम्मद वारिस ने की। आयोजक पूर्व बीबीसी राजेश यादव गुड्डू ने अतिथियों का स्वागत किया।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज



