Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया नमूना

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया नमूना

  • ढ़ाई कुंतल छेने की मिठाई कराया नष्ट

जौनपुर धारा, बदलापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा एसडीएम ऋषभ पुंडीर की संयुक्त टीम ने होली पर्व के मद्देनजर कस्बा स्थित विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर जहां छह खाद्य पदार्थों का नमूना लिया वहीं मिठाई के एक कारखाने से लगभग ढ़ाई कुंतल छेने की मिठाई भी नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय देवाशीष उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने शाहगंज रोड स्थित श्वेत धारा दूध कलेक्शन सेंटर से दूध का नमूना लिया। इसके बाद टीम महराजगंज रोड स्थित कृष्णा दुग्ध उद्योग से घी का नमूना लिया। वहां से टीम भलुआहीं गांव स्थित भेले स्वीट्स के कारखाने से मिल्क केक, छेना व डोडा बर्फी का नमूना भरा। टीम ने मौके से लगभग ढ़ाई कुंतल खराब छेने के रसगुल्ले को नष्ट कराया। जांच के दौरान कारखाना संचालक का लाइसेंस एक्सपायरी डेट का पाया गया। इतना ही नहीं जो लाइसेंस बना है वह छोटी दुकान चलाने के लिए है। सहायक आयुक्त ने संचालक को तत्काल बड़ा लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम बाबूराम यादव स्वीट्स की दुकान पर पहुंची जहां से बर्फी का नमूना भरा। खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई इस छापेमारी से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दूबे, विपिन गिरी तथा सुधीर राय शामिल रहे।

Share Now...