Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • नम आंखों से वृद्ध छट्ठू राजभर का रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    • घर के बाहर घूम रहे वृद्ध की सांड के हमले से हुई थी मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। पोरई खुर्द में गुरुवार को एक सांड ने घर के बाहर घूम रहे वृद्ध पर जान लेवा हमला बोल दिया। उस समय उक्त वृद्ध घर के आसपास घूम रहा था।

इसी दौरान सांड ने हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हमले से घायल वृद्ध ने घर पर ही दम तोड़ दिया। उक्त घटना की सूचना मृतक की बहू इसरावती ने पुलिस को लिखित रूप से दिया सूचना पाकर मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि गुरुवार को उक्त गाँव निवासी 75वर्षीय छट्ठू राजभर घर से बाहर घूम रहे थे। अचानक छुट्टा पशु सांड ने वृद्ध पर हमला बोल दिया इससे उनकी मौत हो गयी। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद नम आंखों से भारी संख्या में ग्रामीणों ने राम घाट पर अंतिम संस्कार किया।

मारपीट में पांच घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नटौली गांव में मूर्ति विसर्जन के लिए जाने के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल पर विडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में चले ईंट पत्थर से दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्षेत्र के उक्त गांव में गुरुवार की शाम दूर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पहुंची महिलाओं ने मां की प्रतिमा का विडियो बनाते समय हुए विवाद में चले ईंट पत्थर से दोनों पक्षों से 32 वर्षीय गुडिया पुत्री वीरेंद्र व 32 वर्षीय नीरजा पत्नी रामसुख 16वर्षीय पुत्री मुस्कान व 14वर्षीय अनुकृति एवं 8वर्षीय शुभी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं नीरजा की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भण्डारे में पांच हजार भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में मां दुर्गा के भंडारे में पांच हजार से ज्यादा भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किए। रामपुर बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पुजोनोत्सव में माता जगजननी के मूर्ती विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में लगभग पांच हजार से अधिक भक्त गण माता जगजननी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डिम्पल यादव, मगरू चौहान, सौरभ चौहान, सोनू यादव, श्रवन यादव, पंकज यादव नेता, कृपाशंकर यादव, दयाशंकर यादव पिन्टू, किशन यादव, समस्त व्यापारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी रोड़ पर पड़सौरी गांव के सामने बुधवार शाम दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। वहीं उसके साथी का इलाज चल रहा है। जमुनीबारी गांव निवासी प्यारे लाल का 18वर्षीय पुत्र विकास जो इण्टरमीडिएट का छात्र है। अपने साथी रामगढ़ गांव निवासी लौटन नाविक के पुत्र बृजेश के साथ बाइक से बुधवार शाम को दानगंज गया था जहां से वापस आते समय पड़सौरी गांव के सामने चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।

Share Now...