Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, तीन घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाना के मुफ्तीगंज चौकी अंतर्गत मूर्तजाबाद में एक ऑटो चालक सवारी भरकर जौनपुर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे केराकत के पचवर निवासी अंकुश पुत्र विष्णु सरोज 18 के बांए पैर में प्रâैक्चर हो गया। वही पूजा सरोज पुत्री बदलू सरोज 24 वर्ष निवासी अहन तहसील केराकत व सीता पुत्री जगत सरोज 19 निवासी अहन को हल्की चोट आई। जिन्हें सीएचसी मुफ्तीगंज लाया गया। जहाँ उपचार के बाद अंकुश जिनके पैर में प्रâैक्चर हुआ था। जिला चिकित्सालय के लिए रिफर्ड कर दिया गया।

  • उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान नदारत रहा रोजगार सेवक

जौनपुर धारा, केराकत। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने ई-खसरा पडताल के निरीक्षण के दौरान रविवार को पूर्वान्ह दस बजे खण्ड विकास अधिकारी केराकत द्वारा बताए गए ग्राम्ा तेजपुर में रोजगार सेवक संतोष यादव की नई आईडी बनाते हुए खण्ड विकास अधिकारी को सूचित कर दिया। वही जब उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा तेजपुर पहुँचकर निरीक्षण किया गया तो सर्वेयर संतोष यादव उपस्थिति नही मिले। वही जब उपजिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर सन्तोष यादव मोबाइल पर गुमराह करते हुवे बताया कि कुसैला में ई-खसरा दर्ज करने का कार्य कर रहा है, वही कुसैला जाने पर उपजिलाधिकारी को पता चला कि रोजगार सेवक का घर कुशैला है। जबकि कुसैला ग्राम का सर्वे लेखपाल अर्चना वर्मा की अनुपस्थिति में उनके पति दिनेश वर्मा द्वारा किया जा रहा है। कुशैला में गाँव वासियों से सरकार की योजना की प्रगति, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की स्थिति, प्राथमिक विद्यालय स्तर, बच्चो को बुलाकर पढ़ाई का स्तर, मीड डे मील की स्थिति, पंचायत भवन के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही मौके पर पहुँचकर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सभी जिम्मेदरों मर खलबली साफ नजर आयी।

Share Now...