― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

जब तक राशन न मिले, न लगाए ई-पॉश पर अंगूठा

जौनपुर धारा,  बरसठी। राशन कार्डधारकों से ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद राशन उपलब्ध न कराने के मामलों का डीएसओ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि लाभार्थियों द्वारा अंगूठा लगाए जाने के बाद तत्काल उसे राशन उपलब्ध कराए। यदि उचित दर विक्रेताओं द्वारा नही किया तो सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायते मिल रही है कि कुछ कोटेदार राशन वितरण के दौरान ई-पॉश मशीन मे लाभार्थी का अंगूठा तो लेते है लेकिन उसे तत्काल खाद्यान नही देते, जो नियमो का उलंघन है। ई-पॉश मशीन में लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण करने के बाद उसे तुरंत खाद्यान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को वितरण के समय पर्यवेक्षक करते हुए ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए है। साथ ही कार्डधारकों से अपील की कि वह तब तक मशीन में अंगूठा न लगाए जब तक विक्रेता खाद्यान्न उपलब्ध न करा दे।

बूथ अध्यक्ष पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बरसठी। भाजपा बूथ अध्यक्ष काजू पाठक पर मण्डल अध्यक्ष की पत्नी के साथ घर में घुस कर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर काजू पाठक निगोह मण्डल अध्यक्ष के घर पहुंच गया। उस वक्त उनकी पत्नी घर मे अकेली थी और वह घर मे कार्य कर रही थी। तभी काजू भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए महिला के हाथ को पकड़ कर साड़ी खिंच लिया और उनके साथ छेड़खानी की पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली है यह आरोप मंडल अध्यक्ष की पत्नी ने लगाया है। जब इस कि जानकारी मण्डल अध्यक्ष को उनकी पत्नी ने बताया तो उन्होंने बरसठी थाना पर पहुंच कर काजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत से घर मे घुसे चोरों ने पार किया लाखों का गहना

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव में शुक्रवार की रात को छत के रास्ते घर मे घुसे चोरो ने लाखों रुपये का गहना पार कर दिया। घटना की जानकारी भोर में परिवार के लोगों को हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी राज नाथ शर्मा के घर के लोग रात को खाना-खाने के बाद बरामदे में सोने के लिए चले गए। महिलाएं भी बरामदे के एक कमरे में सो रही थी। भोर में जब घर की एक महिला सोकर उठी तो दरवाजा अंदर से बंद था। महिला ने सोचा कि घर का कोई सदस्य तो अंदर जाकर दरवाजे को बन्द तो नही कर लिया। लेकिन घर के सभ्ाी लोग बरामदे में ही थे। परिवार के लोग किसी तरह दरवाजे को खोलकर घर मे प्रवेश किये। घर के एक कमरे में रखी गोदरेज की आलमाड़ी को तोड़कर उसमे रखा एक सोने का हार, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक कान की झाली, दो जोड़ी नथिया, पांच सोने की अंगुठी चोर चुरा ले गए थे। चोर छत के रास्ते से घर मे घुसे थे। पीड़ित राजनाथ ने चोरी की सूचना डायल 112 व थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राम शंकर पांडेय फोर्स के साथ पहुचकर जांच पड़ताल किए। घर के मुखिया राजनाथ शर्मा ने बताया कि चोरी हुए सोने व चांदी के गहनों की कीमत लगभग पांच लाख के ऊपर तक होगी।

सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उक्त घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

क्षेत्र के बडौना गांव निवासी 40वर्षीय राम बहादुर पुत्र श्रीदेव व ताखा पूरब गांव निवासी 22वर्षीय अरुण कुमार पुत्र रामपलट की शनिवार की सुबह नगर के दादर बाइपास पर दोनों की बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जेसीबी से टूटी जल निगम की पाइप,तीन गांव की पेयजल आपूर्ति ठप

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के हौज गांव के पास शुक्रवार को जेसीबी चालक की लापरवाही से जल निगम की पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप टूट गयी। जिससे तीन गांव के लोगों की जलापूर्ति बन्द है। इसके साथ ही पीने का पनीं बर्बाद हो रहा है।

उक्त गांव के शोभा चौहान के खेत से जेसीबी से मिट्टी खनन का काम हो रहा था। खेत के बगल से अभेरवा, हौज खास, हौज शर्मा बस्ती जाने वाली पेयजल की पाइप थी। जेसीबी चालक की लापरवाही से वह पाइप टूट गयी।तबसे पीने के पानी से वह गड्ढा बन चुका खेत व अगल बगल के खेत में पानी भर रहा है। उक्त तीनों गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं।

सास ससुर पति समेत चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। विवाहिता ने दहेज की मांग न पूरी होने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के आदेश पर  विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सास, ससुर, पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक  कार्यवाही में जुटी है।

क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी नेहा की शादी जून 2022में आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी रिंकू के साथ हुई है। विवाहिता नेहा ने महिला एवं बाल सुधार संगठन प्रभारी को तहरीर देकर कर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने आए दिन उसको मारते पीटते रहते हैं। बीते दिनों एक लाख दहेज, अपाचे बाइक व सोने की चैन की मांग को लेकर मारपीटे और दहेज लाने के लिए कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पति रिंकू, ससुर संतलाल, सास शारदा देवी, ननद निशा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

Share Now...