- जन चौपाल का आयोजन आज
- जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत रुधौली, विकास खण्ड शाहगंज में 14 जुलाई को मध्यान्ह् 12 बजे से जन चौपाल आयोजित किया जायेगा।
- गांजे संग एक युवक धराया
- जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी एक युवक को कोतवाली उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने गुरुवार की सुबह गांजे के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र भ्रमण कर रहे उपनिरीक्षक को गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना मिली कि क्षेत्र में खनुआई मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक खड़ा है। मौके पर पुलिस को देखकर उक्त युवक बैग लेकर भागने लगा। संदिग्ध युवक को भागते देख पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक का नाम पता पूंछा तो उसने अपना नाम मुश्ताक उर्फ सद्दाम पुत्र रईश निवासी हुसैनाबाद बताया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
- दो इंजन का हेड खो ले गये चोर
- जौनपुर धारा, पवांरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत उचौरा गांव में बीती रात चोर दूधनाथ पाल व रामसूरत यादव के इंजन का हेड खोल ले गये। सुबह जब दूधनाथ पाल के घर का कोई सदस्य इंजन की तरफ गया तो देखा कि उसका हेड गायब है और वहीं बगल रामसूरत यादव के भी इंजन का हेड नदारत है। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी।



