राजकीय आईटीआई शाहगंज में रोजगार मेला आज
जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज कैम्पस जौनपुर में 31जनवरी को प्रातः 10ः00बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की एस.के.इलेक्ट्रानिक, डेक्शोन टेक्नोलॉजी इण्डिया लिमिटेड एवं एल.जी.इलेक्ट्रानिक्स इण्डिया प्रा.लि.के द्वारा इलेक्ट्रानिक्स मशीन एवं सुपरवाइजर आदि पदों पर भर्ती करेंगी, रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी। रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 3 फरवरी से
जौनपुर धारा,जौनपुर। 03 व 04 फरवरी को टी.डी.कालेज खेल मैदान जौनपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें सब जुनियर, जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, बालीवाल, जूडो, कबडडी, बैडमिन्टन खेल विधा की प्रतियोगिता होगी। विकास खण्ड स्तर की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाडी जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 03 फरवरी को प्रातः 10बजे विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा के द्वारा किया जाएगा।
पाक्सो एक्ट का एक आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर धारा,जौनपुर। सुरेरी पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सुरेरी, श्री सुनील वर्मा के कुशल नेतृत्व में सूचना के आधार पर धारा-137(2)/87/65 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट के आरोपी शनि बिन्द पुत्र श्यामनारायण बिन्द निवासी पूरेभागवत थाना गोपीगंज जनपद सन्त रविदास नगर उम्र करीब 22वर्ष व पीड़िता को चौरी बाजार भदोही से गिरफ्तार व बरामद किया गया।
बलात्कार के अभियोग में एक वांछित गिरफ्तार
जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत 35/25धारा – 69बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हर्ष सिंह पुत्र रमापति सिंह निवासी रामनगर थाना सिकरारा 24 वर्ष को रामनगर थाना सिकरारा से गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के भेजा गया। उक्त गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उ.नि. जयदीप, हे.का.सोमेश कुमार शामिल रहें।
खेलो इण्डिया सेण्टर में खिलाड़ियों का चयन
जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण(साई)द्वारा इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में एथलेटिक्स के खेलो इण्डिया सेण्टर हेतु नये खिलाड़ियों का चयन व पुराने खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनका निष्कासन किया जाना है। प्रशिक्षण शिविर में 15बालक व 15 बालिका कुल 30खिलाड़ियों को प्रशिक्षण किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स 4 फरवरी को प्रातः 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। चयन में भाग लेने वाले 50प्रतिशत खिलाड़ियों की आयु 01 अप्रैल 2025 को 15वर्ष तथा एवं 50प्रतिशत खिलाड़ियों की आयु 01अप्रैल 2025 को 12 वर्ष से कम होनी चाहिए, वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। पुराने चयनित खिलाड़ियों के लिए उक्त आयु सीमा की बाध्यता नहीं होगी। यह योजना उ.प्र.सरकार एवं खेलो इण्डिया के समन्वय से संचालित की जा रही है। इस चयनित खिलाड़ी बालक/बालिकाओं का ही शिविर संचालित किया जायेगा। चयनित एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रति वर्ष रू.3000/- का खेल किट प्रदान किया जायेगा।



