- ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल
जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रेलवे मालगोदाम पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी 40वर्षीय सुनील कुमार पुत्र राम लखन बुधवार की सुबह रेलवे मालगोदाम पर खड़ा था कि एक ट्रक को ड्राइवर चालू आगे बढ़ा दिया। जिसके चलते आगे खड़े सुनील को देख नहीं पाया। जिससे युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ट्रक मालिक पंकज अग्रहरि व अन्य लोगों ने आनन-फानन में उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
- लूट के मामले फरार वांछित आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने लूट में वांछित चल रहे फरार आरोपित को तमंचा व जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय को सूचना मिली की नगर के पुराना चौक में महिला को बंधक बना कर लूट का आरोपित आ रहा है। तारकेश्वर राय ने हमराहियों के साथ आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा कर पूछताछ व तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुरेश लोना पुत्र साका लोना निवासी आजमगढ़ जनपद के पवई थाना के पास से दस हजार नगद रुपया व 315 बोर का एक तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपित के ऊपर आधा दर्जन से अधिक संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
- सड़क पार करते समय बाइक से टक्कर में वृद्ध गंभीर रूप से हुआ घायल
जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार की दोपहर केराकत राष्ट्रीय राज मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी मुरारी उम्र लगभग 60वर्ष हनुवाडीह गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया। अधिक चोट होने की वजह से घायल को जिलाचिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुरारी हनुवाडीह गांव स्थित बिजली विभाग कार्यालय से वापस अपने घर जा रहा था। वही केराकत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार नीरज कुमार गौतम निवासी छतौरा थाना सराय ख्वाजा ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर बाइक सहित गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। वही घायल वृद्ध का जिलाचिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
- पुलिस ने तीन वारण्टी को किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा,मछलीशहर। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैरजमानतीय वारण्ट के बावजूद हाजिर नही होने वाले तीन वारण्टियों की गिरफ्तार किया है।
ज्ञानचन्द्र उर्फ बिहारी(32) पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम रामपुर आदलगंज, सिन्टू उर्फ पंचम (32)पुत्र मेवालाल निवासी रामपुर खजुरी थाना मछलीशहर जौनपुर और रमेश कुमार गुप्ता(45) पुत्र रामसजीवन गुप्ता निवासी कस्बा नन्दलाल का पुरा थाना मछलीशहर जौनपुर के विरुद्ध मुकदमा चल रहा है। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बावजूद उक्त लोग फरार चल रहे थे। उप निरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय और शिवपूजन सिंह ने सिपाही जितेन्द्र पाण्डेय, पारसनाथ यादव, लक्ष्मण कुमार और महिला कांस्टेबल कामिनी सिंह तथा रिम्पू सिंह के साथ उक्त तीनों गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कानूनी कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया है।



