Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

कीटनाशक विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में 01 दिसम्बर 2023 को जनपद के विभिन्न थोक एवं फुटकर कीटनाशक विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग टीम बनाकर छापे की कार्यवाही की गयी थी।

कार्यवाही के दौरान संदिग्ध कीटनाशको के नमूने आहरित करके उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया है। परीक्षणोंपरांत 4संदिग्ध नमूने अधोमानक घोषित किया गया, सम्बन्धित दुकानदारो को नोटिस देकर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 में दिए गये सुसंगत वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है।

श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पुप्ष से सजा राम जानकी मंदिर

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

जहां हजारों की संख्या में राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे देश में भगवान श्रीरामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह राम भक्तों भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं बाजार के मध्य स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर पर बाजार वासियों तथा मंदिर के संरक्षक बद्री पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं.अमर नाथ पाण्डेय, सूर्यमणि पाण्डेय एवं बाजार वासियो द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही मंदिर कार्यक्रम व्यवस्थापक पत्रकार अमित पाण्डेय ने बताया कि मंदिर के अगल-बगल बाजार वासियो द्वारा सहयोग करते हुए। 1100 दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के आवाहन पर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी श्यामजी महराज, डॉ.अतुल कुमार दुबे, राजेंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, नागेंद्र मिश्र, श्याम मिश्रा, पंकज उपाध्याय, दीपक मिश्रा, राजकमल मिश्रा, राम पाण्डे, रमेश मिश्रा, अमरपाल तिवारी, निलेश मिश्रा, पंकज उपाध्याय, राजेश पांडे तथा राम भक्त उपस्थित रहे।

टोलप्लाज़ा पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को हौज टोलप्लाज़ा पर टोलटैक्स के लिए जमकर मारपीट हुई। मौके पर काफी भगदड़ मच गयी। एक बोलेरो जीप पर तीन चार महिला तथा कुछ लोग एक बीमार महिला को लिवाकर दवा के लिए जा रहे थे। वे लोग मुख्यमार्ग पर नही थे। टोलप्लाज़ा के कर्मचारियों ने उन लोगों से टोलटैक्स के लिए जमकर गाली-गलौज किया। बीमार परिवार के युवक ने अपने परिचितों को फोन करके बुलवाया। उसके बाद उन लोगो ने टोलप्लाज़ा के कई कर्मियों को जमकर पीटा। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट होने की पुष्टि टोलप्लाज़ा के प्रबंधक संतोष सिंह ने किया है।

Share Now...