Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

तीस दिवसीय महाकीर्तन यज्ञ व परिक्रमा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के धनेथू वीराजीपुर दुर्गा मंदिर के प्रधान सेवक संत दुर्गा दास द्वारा आयोजित 30 दिवसीय अनवरत महाकीर्तन यज्ञ एवं परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया है। मंदिर के प्रधान सेवक ने बताया कि 22 मार्च से 22 अप्रैल तक हमारा 24 घंटे जारी रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील सरोज, मनोज पांडे, रतन दुबे, सभा शंकर दुबे, राजेश पांड, विनोद दुबे, देवेंद्र दुबे, संजय दुबे, अशोक घनश्याम विक्रांत प्रेमनाथ, भगेलु तिवारी समेत समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह जानकारी क्षेत्र की मानिंद व रामायणी शंकर दुबे ने दिया।

लड़की को भगाने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की लड़की 23 मार्च दस बजे सुबह बिना बताये कहीं चली गयी। घरवालों ने सोचा कि अपनी सहेली के घर गयी होगी शाम तक घर वापस न आने पर परिवार के लोग पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में खोजबीन किये लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि गांव के ही अनुज, सन्तोष, कमला व लालती लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं। पुलिस लड़की की माता की तहरीर के आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

गेहूं खरीद के सम्बंध में हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में गेहूं खरीद के सम्बंध में बैठक आयोजित की गईं। बैठक में डिप्टी आरएमओ नृपुंजय पाठक ने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इस वर्ष गेंहू का न्यूनतम मूल्य 2125 रुपये रखा गया है। 118 गेंहू खरीद केंद्र बनाये गए है जिसमे सभी की जियो टैगिंग पूर्ण है। सभी मशीनो को अपडेट कर दिया गए है। उन्होंने बताया कि किसान पंजीकरण वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए टोल प्रâी नंबर 18001800150 जारी किया गया है। बोरे की उपलब्धता के सम्बंध में बताया कि पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध है। स्टोरेज की भी कोई समस्या नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर बोरे, पेयजल एवं किसानों को बैठने की उचित व्यवस्था रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Share Now...