Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबर का असर : सिपाह मोहल्ले में शुरू हुई ट्यूबवेल की बोरिंग

खबर का असर : सिपाह मोहल्ले में शुरू हुई ट्यूबवेल की बोरिंग

क्षेत्र वासियों के समस्या का हुआ समाधान, क्षेत्र में खुशी की लहर

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने आमजन की परेशानी की खबर विगत १४ मई को समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें क्षेत्र के सिपाह, रासमंडल, बल्लोंचटोला सहित इत्यादि क्षेत्रों के तमाम मोहल्लों में लंबे समय से खराब पड़े नलकूप की चर्चा की गई थी। जहाँ पानी की घोर समस्या क्षेत्र की आवाम में त्राहिमाम मचा था, वहीं पालिका प्रशासन ने अन्तत: समाधान का रास्ता निकाला और क्षेत्र के लिये नये स्थान पर ट्यूबवेल स्थापित कराने के लिये प्रस्ताव पारित कर काम शुरू कर दिया गया।

बता दें कि अधिकारियों की लापरवाही से शहर के कई मोहल्लों में जल का घोर संकट बना हुआ था जिसे संज्ञान में लेते हुए पालिका प्रशासन ने जौनपुर धारा के खबर शीर्षक ‘भीषण गर्मी में पानी को तरस रहा जौनपुर का यह क्षेत्र’ को संज्ञान में लेकर क्षेत्र को पानी की पुख्ता सुविधा प्रदान की। जिससे क्षेत्र की आवाम में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐसे में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोगो ने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में निी ट्यूबवेल के लिये गुरूवार को नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने विधि-विधान से पूजन किया, जिसके बाद बोरिंग का कार्य शुरू किया गया। उक्त अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या, नगर अध्यक्ष दक्षिणी डॉ.कमलेश निषाद, राजदेव यादव, पूर्व सभासद मो.सलीम, सभासद अबुजर शेख, वली हैदर मजहर, जलकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...