― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरखड़ी ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

खड़ी ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

  • मुकदमा दर्ज, मित्र के यहां से वापसी के दौरान हुई घटना

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती मध्य रात्रि एक सामाजिक समारोह से वापसी के दौरान डीहअशरफाबाद के पास एक बाइक सवार युवक की ट्रेलर की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बताया जाता है कि क्षेत्र के जुनैदपुर निवासी राजित राम यादव का 19 वर्षीय पुत्र सौरव बाइक द्वारा सोमवार को कादीपुर क्षेत्र में अपने किसी मित्र के यहाँ एक समारोह में शामिल होने गया था। वापसी में मध्य रात्रि के आसपास वह डीहअशरफाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहले से खड़ी ट्रेलर यूपी 52डी 5027 में घुस गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलावस्था में उसे सीएचसी ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बहरहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इधर मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए पुलिस द्वारा चालक के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।

लाडले की मौत की सूचना पर बेसुध हुई सुनीता

सुइथाकला। सोमवार मध्य रात्रि ट्रेलर की चपेट में आने से हुई सौरव की मौत की सूचना पर मृतक की मां सुनीता बेसुध हो उठी। बस एक ही पुकार कि आखिर कब लौटेगा उसका प्यारा लाडला? उसके इस पुकार पर मौके पर जुटे लोगों की आंखें नम हो हो गयी। गौरतलब हो कि मृतक अपने माता-पिता की सबसे छोटा तीसरे सन्तान के रूप में था। बड़ा भाई रोजी रोटी के सिलसिले में पंजाब रहता है, जबकि दूसरा भाई लखनऊ में रहकर तैयारी करता है। यह भी गांव में माता पिता के साथ रहकर इसी साल इण्टर की परीक्षा पास किया था। सबसे छोटा होने की वजह से वह अपनी मां का लाडला पुत्र था जिसकी सोमवार देर रात एक सामाजिक समारोह से वापसी के दौरान क्षेत्र के डीहअशरफाबाद के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहले से खड़े ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। अपने लाडले पुत्र की मौत की सूचना पर वह बेसुध सी हो उठी है।

Share Now...