Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जलालपुर। ओमेगा पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी छातीडीह में क्रिसमस डे के पूर्व दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे सैंटा क्लॉज, राधा, किसान, डॉक्टर, झांसी की रानी, परी, सैनिक, पुलिस एवं हनुमान का रूप धारण किए थे। प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वालों में सिद्धार्थ मौर्य, आरिफ, यश मिश्रा, उज्जवल यादव, कार्तिकेय सिंह, अर्पित यादव, मानसी गुप्ता, शौर्य यादव, यशवीर सिंह एवं दिशा सिंह प्रमुख रहे। विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्र ने सभी बच्चों को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रंजना सिंह, सारिका, सरिता, मीना, शकुंतला, डाली मोनी, संगीता, नीलम, प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।

Share Now...