― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरक्रिकेट मैच में कोदहरा ने चांदी गहना को हराकर बना चैम्पियन

क्रिकेट मैच में कोदहरा ने चांदी गहना को हराकर बना चैम्पियन

  • सदानंन्द सिंह स्मारक किक्रेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खलीलपुर गांव स्थित क्रिकेट मैदान में स्व0 सदानंन्द सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच के आखिरी दिन फाइनल मुकाबला सद्भावना क्रिकेट क्लब कोदहरा और चांदी गहना के बीच खेला गया। जिसमें कोदहरा ने चांदी गहना को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। बता दें कि टास जीतकर कोदहरा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित 8 ओवर में 88रन का स्कोर बनाया रोहित ने सर्वाधिक 29रन का स्कोर बनाया चांदी गहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपांशु ने 1 विकेट और आयरन ने 1विकेट लिया जवाब में उतरी चांदी गहना की टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 36 रन बना सकी सलीम ने सर्वाधिक स्कोर 13रन बनाऐ अनुराग 8 रन बनाए। कोदहरा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 3 विकेट, अतीक ने 2 विकेट और कलीम ने 2 विकेट लिए जिससे मुकाबला एक तरफा रहा मैन ऑफ़ द सीरीज रोहित और प्रतियोगिता में गौरव का पुरस्कार राहुल को मिला मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि अजय सिंह खर्चू के हाथों विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 35000हजार नगद और ट्रॉफी दिया गया उप विजेता टीम को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के भाई दूधनाथ यादव के हाथों ट्रॉफी और 25000रुपए नगद दिया गया। बेस्ट फील्डर और बेस्ट गेंदबाज को इनाम दिया। वहां पर आए हुए मुख्य अतिथि समेत सभी लोग ने स्व.सदानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने किया। अंपायर किशन सिंह, प्रवीण सिंह, लकी ने किया स्कोरर सचिन सिंह, आयुष तिवारी ने किया।समापन की घोषणा की इस मौके पर शिवा सिंह, किशन सिंह, (छोटू)आयुष तिवारी, तुषार सिंह, ऋषभ सिंह, सचिन सिंह, ऋषि सिंह, दीपांशु समेत खलीलपुर और क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Share Now...