Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्रिकेट टूर्नामेंट में गाजीपुर व कानपुर विजेता

क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजीपुर व कानपुर विजेता

यादवेश राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। यादवेश राज्य स्तरीय क्रिकेट टुर्नामेंट में आज का मुकाबला गाजीपुर और प्रमुख टिंबर नौपेड़वा के बीच 15-15 ओवरों का मैच खेला गया। टॉस जीतकर गाजीपुर ने निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। गाजीपुर के बल्लेबाज आशुतोष 119 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 14 छक्के शामिल हैं। इसी प्रकार अरुण ने भी 53 रनों का योगदान दिया। जबकि तालिब ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी नौपेड़वा की टीम 131 रन ही बना सकी जिसमें दिनेश ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आशुतोष रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कमलेश यादव फौजी के कर कमलों द्वारा दिया गया। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया। स्कोरर हरिओम निगम व अंपायर मोहम्मद अनीस व शिवम यादव रहे। इसी क्रम में दूसरा मुकाबला बैंगलोर ब्लास्टर और कानपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बैंगलोर ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। दीपक ने 35 रन बनाए और मीसम अब्बास ने 12 रन देकर तीन विकेट लिया। जवाब में कानपुर की टीम ने 12 ओवरों में 125 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कानपुर की तरफ से विजेंद्र ने सर्वाधिक 46 व राहुल ने 40 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मीसम अब्बास रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि यादव प्रबंधक आयुष कॉलेज आफ मैनेजमेंट व संदीप यादव प्रधान काधापुर के कर कमलों द्वारा दिया गया। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया। स्कोरर आकाश यादव व अंपायर मोहम्मद अनीस व संदीप सिंह रहे।

Share Now...