Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकोटेदार की सड़क दुर्घटना में मौत

कोटेदार की सड़क दुर्घटना में मौत

गांव के पास ही हुआ हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के केशवपुर मुस्तफाबाद निवासी तथा कोटेदार विनय यादव की रेलवे क्रासिंग के पास सड़क दुर्घटना में शनिवार की शाम मौके पर ही मौत हो गई। केशवपुर के राजस्व गांव मुस्तफाबाद निवासी कोटेदार विनय यादव 51 किसी कार्यवश गौराबादशाहपुर की तरफ गए थे जहां से वापस आते समय शाम लगभग साढ़े पांच बजे जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर स्थित केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वह जैसे ही अपने घर की तरफ जाने को मुड़े तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के फलस्वरूप कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे कोटेदार की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बोलेरो चालक को गाड़ी सहित घेर लिया जिससे गाड़ी में बैठी हुए महिलाएं काफी सहम गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया तथा बोलेरो को चालक सहित हिरासत में ले लिया।

Share Now...