Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनकैमरे के सामने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाए थे ये कंटेस्टेंट्स

कैमरे के सामने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाए थे ये कंटेस्टेंट्स

सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस-16’ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम के साथ-साथ उनका अंदाज दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में बिग बॉस-16 का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस टीना दत्ता और शालीन भनोट कैमरे के सामने कोजी होते नजर आए। इतना ही नहीं, टीना दत्ता ने शालीन भनोट से अपने प्यार का इजहार भी किया। लेकिन बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई कपल बिग बॉस में रहकर कैमरे के सामने रोमांटिक हुआ हो। इससे पहले करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल और ईशान सहगल-मायशा अय्यर भी कैमरे के सामने जमकर इंटीमेट हुए थे। ‘बिग बॉस 7’ के कुशाल टंडन और गौहर खान चर्चित कपल में से एक रहे हैं। दोनों ने कई बार कैमरे के सामने अपना प्यार जताया था। दोनों एक-दूसरे को हग और किस करते नजर आते थे। बिग बॉस 11 में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की नजदीकियां भी काफी चर्चा में रही थीं। कई बार लाइट्स ऑफ होने के बाद दोनों को साथ देखा जाता था। इतना ही नहीं, पुनीश और बंदगी कालरा ने कैमरे के सामने लिपलॉक किस भी की थी। बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों को अक्सर गले लगते और किस करते देखा जाता था। खास बात तो यह है कि कपल आज भी साथ है। बिग बॉस में रहते हुए ईशान सहगल और मायशा अय्यर को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों कई बार कैमरे के सामने इंटीमेट भी हुए थे, जिसे लेकर सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई थी। बिग बॉस 9 के दौरान नोरा फतेही और प्रिंस नरूला अपनी नजदीकियों के लिए खूब चर्चा में रहे थे। शो में रहते हुए दोनों डेट पर गए थे, जहां प्रिंस ने नोरा फतेही को किस की थी। टीवी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा और गौतम विज इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को साथ में बाथरूम में भी जाता देखा गया था। इतना ही नहीं, एक बार सौंदर्या शर्मा गौतम की गोद में बैठकर उनसे बात करती नजर आई थीं। बिग बॉस-8 में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल काफी चर्चा में रहे थे। दोनों ने कैमरे के सामने लिप लॉक किस भी किया था, जिसे लेकर दोनों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। बिग बॉस में कोजी होने वाले कपल में टीना दत्ता और शालीन भनोट का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में टीना दत्ता और शालीन भनोट न केवल एक-दूसरे के गले लगे दिखे, बल्कि एक्टर ने एक्ट्रेस को किस भी किया। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में रहते हुए न केवल एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। बल्कि उन्होंने शो में जमकर रोमांस भी किया था। उनका यह अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आता था।

Share Now...