
पत्नी संग तलाक के बाद हनी सिंह को टीना ठडानी में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई हैं। वे टीना संग रिश्ते में हैं। हनी सिंह टीना ठडानी संग ही अपना ज्यादातर टाइम गुजारते हैं। अब न्यू ईयर का जश्न भी उन्होंने टीना संग ही मनाया। हनी सिंह अपनी स्वीटहार्ट टीना के लिए ‘मेरी जान…मेरी जान’ गाना भी गाया। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने नए साल का वेलकम अपनी डार्लिंग गर्लफ्रेंड टीना ठडानी संग किया। हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया साथ ही फैंस संग एक खास वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में हनी सिंह लेडी लव टीना संग रोमांटिक होते हुए नजर आए। दोनों का रोमांस चर्चा में बना हुआ है। पत्नी संग तलाक के बाद हनी सिंह को टीना ठडानी में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई हैं। वे टीना संग रिश्ते में हैं। हनी सिंह टीना ठडानी संग ही अपना ज्यादातर टाइम गुजारते हैं। अब न्यू ईयर का जश्न भी उन्होंने टीना संग ही मनाया। हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को नए साल की बधाई देते हुए खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में हनी सिंह कैमरे के सामने अपनी लेडी लव संग रोमांटिक होते दिखे। टीना भी हनी पर जमकर प्यार लुटा रही हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर सर्दी में गर्मी का माहौल हो गया है। हनी सिंह अपनी स्वीटहार्ट टीना के लिए ‘मेरी जान…मेरी जान’ गाना भी गा रहे हैं। तभी हनी सिंह की गर्लफ्रेंड उन्हें प्यार से kiss करती हैं। दोनों एक दूसरे संग काफी खुश नजर आ रहे हैं। हनी सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैप्पी न्यू ईयर सभी लवर्स को। ये लवर्स का सीजन है, हेटर्स का नहीं। हनी सिंह के इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं। हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से सितंबर 2022 में तलाक फाइनल हुआ था। हनी सिंह का उनकी पत्नी संग 20 साल पुराना रिश्ता टूटा तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन तलाक के चंद महीनों बाद ही हनी सिंह की जिंदगी में टीना ठडानी आ गईं और उन्होंने फैंस के चहेते रैपर की जिंदगी में फिर से प्यार की मिठास घोल दी। दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं। आपको टीना और हनी सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री कैसी लगी बताना मत भूलिएगा।


