Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनकैप्टन बनते ही बदले 'इमली' के रंग...

कैप्टन बनते ही बदले ‘इमली’ के रंग…

बिग बॉस 16 में इस हफ्ते बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। सुम्बुल तौकीर खान जो सीजन 16 के दस हफ्ते बीत जाने के बाद तक कहीं नहीं दिखाई दे रही थीं। अचानक से कैप्टेंसी हाथ आने के बाद पूरी तरह से बदली-बदली नजर आ रही हैं। चुपचाप रहने वाली सुम्बुल अब एक नहीं कई-कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथ लेती दिखाई दे रही हैं। सुम्बुल तौकीर कैप्टन बनने के बाद सबसे पहले साजिद खान और उनकी मंडली को आड़े हाथ लेती हैं। सुम्बुल तौकीर खान के अंदर कैप्टन बनने के बाद खूब बदली-बदली दिख रही हैं। सुम्बुल जैसे ही कैप्टन बनती हैं, वैसे ही शालीन भनोट उनके पास आते हैं और रूम के लिए डिमांड करते हैं। इस डिमांड के बाद वह दोनों टीना के मुद्दे पर बात करते हैं। यह साजिद खान और शिव देख लेते हैं, तभी सुम्बुल साजिद के पास आती हैं और बताती हैं कि शालीन क्या कह रहा था। इसपर साजिद और शिव उसपर सवार हो जाते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार होता है कि सुम्बुल उनकी बात का पलटकर जवाब देती है। बिग बॉस 16 का नया प्रोमो हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सुम्बुल तौकीर खान जमकर अर्चना गौतम को फटकारती नजर आ रही हैं। वहीं नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान सुम्बुल, प्रियंका चौधरी पर हावी दिखाई दे रही हैं। जिस तरह से प्रियंका बात करती हैं, उसी अंदाज में सुम्बुल भी उन्हें जवाब देती दिख रही हैं। सुम्बुल का यह नया अंदाज क्या सिर्फ कैप्टेंसी तक ही टिकने वाला है या अब सच में उन्होंने खेलने का फैसला कर लिया, ये तो बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में ही पता चल पाएगा।

Share Now...