Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकैच द रेन अभियान के माध्यम से जल करें संरक्षित : डीएम

कैच द रेन अभियान के माध्यम से जल करें संरक्षित : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत ’कैच द रेन’ के संबंध में बैठक संपन्न हुई। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु में वर्षा के प्रत्येक बूंदों के संरक्षण के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने वन, सिंचाई सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समन्वय स्थापित कर एकीकृत कार्ययोजना बनाकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण समय की मांग है। अतः समस्त विभाग अपने स्तर से शिक्षा, संचार सहित अन्य माध्यमों से जल शक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें। अमृत सरोवर की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत सरोवर से संबंधित अवशेष कार्य तीव्र गति से पूर्ण करें और जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता करें। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जलशक्ति अभियान को साकार रूप दिया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...